छोले भटूरे में निकली मरी हुई छिपकली, नजर ना पड़ती तो खा जाती महिला, देखिए VIDEO

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Jun 4, 2024, 02:28 PM IST

Viral Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि महिला छोले भटूरे खाने ही वाली थी कि तभी उसे मरी हुई छिपकली नजर आ गई। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ा देगा।

Viral Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया में दुनिया में एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो खाने के शौकीनों को काफी परेशान कर सकता है। इसमें एक महिला छोले भटूरे पैक कराकर घर ले गई। मगर जैसे ही खाने के लिए पैकिंग खोली तो होश उड़ाने वाला नजारा सामने था। देखकर महिला के होश उड़ गए, क्योंकि वो जिस भटूरे को खाने वाली थी, उसमें एक मरी हुई छिपकली थी। भटूरे में छिपकली देखकर महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वो तुरंत इन्हें लेकर दुकानदार के पास पहुंची और उसकी जमकर क्लास लगाई।

दिल्ली से जुड़ा मामला

वीडियो में देखेंगे कि महिला छोले भटूरे लेकर सीधे दुकानदार के पास पहुंच गई। वो खूब शोर मचाती है और पुलिस को बुलाने की धमती तक दी जाती है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि दुकानदार इस गलती के लिए माफी मांगता है। मगर महिला मानने को बिल्कुल तैयार नहीं होती। वो शख्स से पूछती है कि वो किन-किन जगहों पर छूले भूटरे बेचता है। इसपर शख्स ने दिल्ली के कई इलाकों का नाम बताया।

End of Feed