VIDEO: रील के लिए कुछ भी! ट्रेन के इंजन से बांधा साड़ी का पल्लू, फिर शुरू हुआ डांस

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल है, जिसमें वह ट्रेन के सामने साड़ी का पल्लू इंजन से बांधकर फिल्मी अंदाज में डांस करती नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली रील्स (Reels) में लोग अक्सर कुछ अलग और हटकर दिखाने की कोशिश करते हैं। कोई फिल्मी सीन को अपने अंदाज में दोहराता है, तो कोई ऐसी जगह वीडियो बनाने पहुंच जाता है, जहां आमतौर पर लोग सिर्फ घूमने या आने-जाने के लिए जाते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला ट्रेन के सामने खड़े होकर डांस करती नजर आ रही है।

woman dances in front of train pallu viral video

ट्रेन के आगे डांस करती महिला (X/@Nalanda_index)

ट्रेन के आगे खड़ी होकर महिला ने किया डांस

वीडियो (Video) में महिला ने साड़ी पहनी हुई है और आंखों पर सनग्लासेस लगाए हुए हैं। उसके पीछे एक ट्रेन खड़ी दिखाई देती है। महिला अपनी साड़ी के पल्लू का एक सिरा ट्रेन के इंजन से बांध देती है। इसके बाद वह ट्रेन के सामने आकर गाने की धुन पर डांस करने लगती है। महिला डांस के दौरान कभी ट्रेन की तरफ इशारा करती है, तो कभी अलग-अलग फिल्मी अंदाज में एक्सप्रेशन देती दिखाई देती है। पूरा वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि वह किसी बॉलीवुड फिल्म के ट्रेन वाले सीन को रील (Reel) के लिए दोहराने की कोशिश कर रही है।

End of Feed