EX की शादी में पहुंची लड़की चूमने लगी दूल्हे का हाथ, दुल्हन को नहीं हुआ ऐतबार, सबके सामने कर दी कुटाई

शादी समारोह का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि शादी में दूल्हे की एक्स गर्लफ्रेंड आई हुई है और वह जैसे ही दूल्हे के हाथ को चूमने की कोशिश करती है, वैसे ही दुल्हन का सारा गुस्सा उस पर फूट पड़ता है।

कई लोग अपने पुराने प्यार को नहीं भूल पाते। वे मौका मिलते ही उनकी एक झलक पाने के लिए तुरंत ही दौड़े चले जाते हैं। हाल में प्यार में दीवानी हुई एक लड़की ने भी कुछ ऐसा ही किया। मगर ऐसा करना उसे इतना भारी पड़ा कि उसे समाज के आगे फजीहत होना पड़ा। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एक्स गर्लफ्रेंड के आने से शादी में मचा बवाल

एक्स गर्लफ्रेंड के आने से शादी में मचा बवाल (X/@NewsAlgebraIND)

एक्स GF को देख दुल्हन को आया गुस्सा

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल की शादी में दूल्हे की गर्लफ्रेंड पहुंची हुई है। वह फोटो सेशन के दौरान स्टेज पर जाती है और दूल्हे के हाथ को चूमने की कोशिश करने लगती है। जिसके बाद वहां खड़ी दुल्हन को इस बात पर गुस्सा आ गई और वह तुरंत ही रिएक्ट करते हुए दूल्हे की एक्स गर्लफ्रेंड के बालों को पकड़ उसे झकझोरते हुए जमीन पर पटक दिया।

End of Feed