मां नहीं रही तो 1.5 साल के छोटे भाई को स्कूल लेकर पहुंची छात्रा, दिल को चीर कर रख देगा यह Viral Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे दखने के बाद लोगों इमोशनल हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्रा अपने छोटे भाई को गोद में लेकर स्कूल पहुंची हुई है।

जीवन हर किसी के लिए एक जैसी नहीं होता। किसी के जीवन में सुख ही सुख तो किसी के जीवन में दुख ही दुख होता है। कई बार तो कुछ लोगों के साथ उनकी किस्मत भी बहुत अन्याय करती है। ऐसे तमाम लोग हैं जिनके जीवन में अगर आप झांककर देखें तो आपको यकीन हो जाएगा कि सचमुच यह इंसान कितना अभागा है। हाल में एक ऐसी ही स्कूली छात्रा का एक वीडियो (Video) इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की आंखों में अपने-आप ही आंसू आ गए।

Viral Video Of Student Arrives at School with Her Younger Brother

स्कूल में छोटे भाई को गोद में लेकर बैठी छात्रा (X/@AnshuYadav34752)

क्लास में छोटे भाई को गोद में लिए हुए दिखी छात्रा

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक छात्रा अपने क्लास में हेड डाउन करके बैठी हुई है। छात्रा की गोद में एक छोटा सा बच्चा भी है जो उसका छोटा भाई है। क्लास के बच्चे और एक अधिकारी उस छात्रा की तरफ देख रहे हैं। वीडियो देख ऐसा लग रहा है जैसे संभवत: छात्रा थक गई है और उसे क्लास में बैठे-बैठे ही झपकी आ गई होगी। फिलहाल इस छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट अंशु यादव के अकाउंट @AnshuYadav34752 से लिया है।

End of Feed