सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम जा रही हैं। वीडियो में एक बेकाबू मगरमच्छ को काबू करते कुछ लोगों को देखा जा सकता है। वीडियो में रेस्क्यू टीम के लोग उसे सुरक्षित पकड़ते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग रेस्क्यू टीम की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
मगरमच्छ के रेस्क्यू का वीडियो हो रहा वायरल (X/@jamir1919)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक बड़ा सा मगरमच्छ कीचड़ भरे इलाके में लोटते हुए नजर आ रहा है। आसपास काफी लोग जमा हैं और हर कोई दूरी बनाकर खड़ा है। मगरमच्छ बार-बार इधर-उधर भागने की कोशिश करता है, लेकिन रेस्क्यू टीम पूरी सावधानी के साथ उसे काबू करने में जुटी है। टीम के सदस्य लंबी रस्सियों की मदद से मगरमच्छ को नियंत्रित करते दिख रहे हैं। इस दौरान सबसे पहले तो वे मगरमच्छ के गले में रस्सी बांधकर उसके जबड़े को बांध दते हैं। ऐसे में वह मगरमच्छ खुद को छुड़ाने के लिए खूब कोशिश करता है लेकिन रेस्क्यू टीम के लोग उन रस्सियों को कसकर पकड़े रहते है। उसके बाद वे तुरंत मगरमच्छ के सिर को कपड़े से ढक दिया जाता है ताकि वह शांत रहे। फिर जबड़े पर बंधी रस्सी को और भी कसकर बांध देते हैं। आखिरकार काफी मेहनत के बाद उसे सुरक्षित पकड़ लिया जाता है।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @jamir1919 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। जहां लोग रेस्क्यू टीम की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि ऐसे ऑपरेशन करना बिल्कुल आसान नहीं होता। एक छोटी सी गलती जानलेवा साबित हो सकती है। फिर भी टीम ने हिम्मत, धैर्य और समझदारी से पूरे ऑपरेशन को सफल बनाया। एक्सपर्ट्स की माने तो उनका कहना है कि अगर किसी इलाके में मगरमच्छ या कोई अन्य जंगली जानवर दिखाई दे, तो उसे पकड़ने की कोशिश खुद नहीं करनी चाहिए। तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना देनी चाहिए। इससे इंसानों के साथ-साथ वन्यजीवों की भी सुरक्षा बनी रहती है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
