पापा की परी ही कहदे! स्कूल में फेयरवेल पर लड़कियों की हो रही थी एंट्री, तभी स्कूटी वाली दीदी ने मारी Wild Card Entry

सोशल मीडिया पर एक ऐसा मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपकी पूरे दिन की थकान मिट जाएगी। आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

कई बार सोशल मीडिया पर हमें ऐसे भी वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद हमारी हंसी रोके नहीं रुकती। हाल में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो फिर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद यकीनन आप पेट पकड़कर हंसने लगेंगे। यह वायरल वीडियो किसी स्कूल के फेयरवेल वाले दिन का है। जहां लड़कियों की हो रही एंट्री के बीच एक लड़की ने स्कूटी से वाइल्ड कार्ड एंट्री मार दी, लेकिन उसकी इस एंट्री को देख हर कोई हंसते-हंसते लोटपोट हो गया।

स्कूल के फेयरवेल का वीडियो हुआ वायरल

स्कूल के फेयरवेल का वीडियो हुआ वायरल (X/@MemeCreaker)

लड़कियों की एंट्री के बीच हुई स्कूटी वाली दीदी की ग्रैंड एंट्री

वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी स्कूल का फेयरवेल प्रोग्राम चल रहा है। तभी सीनियर मोस्ट क्लास की लड़कियों की एंट्री होती है। जहां सभी लड़कियां साड़ी पहने बिल्कुल खूबसूरत अंदाज में खूबसूरती से स्कूल के गेट से एंट्री कर रही हैं। बारी-बारी से हर एक लड़की पूरे स्वैग के साथ स्कूल में दाखिल हो रही है, लेकिन इनमें से सबसे लास्ट में ग्रैंड एंट्री लेने वाली दीदी का स्वैग इन सारी लड़कियों पर भारी पड़ता है।

End of Feed