Viral Video: सफर में कोई नहीं मांगता टिकट! बुलेट ट्रेन का नजारा और सारा सिस्टम देख चकरा जाएगा दिमाग

Viral Video: हाल ही में एक भारतीय ट्रैवलर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उसने चीन की हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन के हैरान कर देने वाले सिस्टम का खुलासा किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि बुलेट ट्रेन में चढ़ने के बाद यात्रियों का टिकट कहीं भी चेक नहीं किया जाता।

Viral Video: भारत में जहां बिना टिकट यात्रा करने वालों पर सख्त नजर रखी जाती है और TTE जगह-जगह चेकिंग करते दिखते हैं। वहीं, पड़ोसी देश चीन का रेलवे सिस्टम कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहा है। सोशल मीडिया पर एक भारतीय ट्रैवलर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने चीन की अत्याधुनिक बुलेट ट्रेन (Bullet Train) के अंदर का नजारा और उसके काम करने का तरीका दिखाया है। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

End of Feed