Knowledge Facts: राजा या उद्योगपति? जानिए किसने खरीदी थी भारत की पहली मोटरसाइकिल

First Motorcycle in India: भारत में सबसे पहली मोटरसाइकिल किसने खरीदी, इसका कोई पक्का सबूत नहीं है। हालांकि, लोकप्रिय मान्यता के अनुसार राजा राजेंद्र नारायण सिंह देव (raja rajendra singh dev) का नाम सबसे ज्यादा लिया जाता है।

India First Bike Owner: भारत में सबसे पहले मोटरसाइकिल किसने खरीदी, यह सवाल आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस सवाल के जवाब में अक्सर दो नाम सामने आते हैं – राजा राजेंद्र नारायण सिंह देव और बृजमोहन लाल मुंजाल (brijmohan lal munjal) लेकिन सच्चाई थोड़ी अलग और दिलचस्प है। राजा राजेंद्र नारायण सिंह देव (raja rajendra singh dev) का नाम सबसे ज्यादा सुनने को मिलता है। कहा जाता है कि उन्होंने 1903 के आसपास भारत में पहली मोटरसाइकिल खरीदी थी। वे ओडिशा के पटना (बलांगिर) क्षेत्र के राजा थे।

india first bike owner

पहली बाइक का असली मालिक कौन? (Photo: toi/Instagram)

दावे के पक्के सबूत उपलब्ध नहीं

उस समय मोटरसाइकिल एक नई और महंगी चीज थी, जिसे केवल अमीर लोग ही विदेश से मंगवा सकते थे। यही वजह है कि यह कहानी लोगों को काफी आकर्षक लगती है और सोशल मीडिया पर तेजी से फैलती है। हालांकि, इस दावे के पक्के सबूत उपलब्ध नहीं हैं। दूसरी ओर, बृजमोहन लाल मुंजाल का नाम भी कुछ जगहों पर लिया जाता है। वे हीरो ग्रुप के संस्थापक थे और भारत में साइकिल व मोटरसाइकिल उद्योग (bike history india) को आगे बढ़ाने में उनका बड़ा योगदान रहा है। कुछ लोग कहते हैं कि उन्होंने 1940 के दशक में मोटरसाइकिल खरीदी थी।

End of Feed