अमेरिका में सबसे ज्यादा किस चीज की होती है खेती, पहला और दूसरा नाम दोनों चौंका देगा

Knowledge Fact: इस समय अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच युद्ध जारी है। पूरी दुनिया की जनर इस युद्ध पर टिकी है। लेकिन, क्या आप जानते हैं अमेरिका में किस फसल की खेती सबसे ज्याद होती है।

Knowledge Fact: इस समय पूरी दुनिया की नजर ईरान, इजरायल और अमेरिका की युद्ध पर टिकी है। पिछले कुछ समय से तीनों देशों के बीच लगातार जंग जारी है। इस युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। जान-माल से लेकर आयात-निर्यात पर भी असर पड़े हैं। भारत में भी पेट्रोल और गैस संकट को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही है। ऐसे में हम आपको अमेरिका के बारे में ऐसी जानकारी देंगे, जिसके बारे में शायद ही जानते होंगे। हो सकता है कुछ लोग इसके बारे में जानते होंगे, अगर आप भी इसके बारे में नहीं जानते हैं, तो इस आर्टिकल के जरिए जरूर जान लीजिए।

america

अमेरिका में किस चीज की खेती होती है सबसे ज्यादा (तस्वीर साभार- @Istock)

ये तो हम सब जानते हैं दुनिया के हर देश में किसी ना किसी चीज की खेती जरूर होती है। जिस देश का जैसा मौसम और जलवायु होता है, उस अनुसार वहां उस फसल की खेती होती है। ऐसे में क्या आप जानते हैं अमेरिका में सबसे ज्यादा किसी चीज की खेती होती है। इस सवाल का जवाब ज्यादा लोगों को मालूम नहीं होगा। दरअसल, अमेरिका में सबसे ज्यादा मक्के की खेती होती है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में करीब 90 मिलियन एकड़ से ज्यादा भूमि पर मक्का की खेती होती है। वहीं, मक्के के बाद अमेरिका में सबसे ज्यादा सोयाबीन की खेती होती है। इसके अलावा यहां गेहूं की भी खेती होती है। अमेरिका में मक्के की खेती वैश्विक उत्पादन का तकरीबन 35 प्रतिशत है।

End of Feed