Instagram Funny Reel: सोशल मीडिया रील्स इन दिनों अपनी बात या विचार को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का बेहतरीन साधन बन चुकी हैं। इनका उपयोग कर इन्फ्लुएंसर्स एक बड़े वर्ग तक अपने मैसेज पहुंचाते हैं। हालांकि अपना संदेश पहुंचाने का तरीका मजेदार या गंभीर भी हो सकता है। ये बातें हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें मजेदार रील के माध्यम से फ्लाइट के बिजनेस क्लास और इकॉनमी क्लास का अंतर समझाया गया है। इसे देखने के बाद लोग मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बता दें कि, ये वीडियो इंस्टाग्राम पर अनवर नामक कॉन्टेंट क्रिएटर बनाया गया है। अपने वीडियो में वे फ्लाइट अटेंडेंट की भूमिका में यात्रियों के साथ अलग-अलग व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। जहां एक ओर वो बिजनेस क्लास के यात्री को लाड-प्यार से ट्रीट करता है तो वहीं, दूसरी ओर इकॉनमी क्लास वाले यात्री के प्रति उसका रवैया बदल जाता है।
इंस्टाग्राम पर वायरल हुई रील
इंस्टाग्राम पर वीडियो को @anwar नामक हैंडल से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- First Class VS Economy. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब बिजनेस क्लास का पैसेंजर अटेंडेंट को बुलाता है तो वो उसे विनम्रता से कहता है अगर आपको कुछ भी चाहिए तो बताइएगा। वहीं, जब उसे इकॉनमी क्लास से बुलाया जाता है तो उस पैसेंजर को तानों और ऊंची आवाजों का शिकार होना पड़ता है। तभी इकॉनमी वाला पैसेंजर उसे मूंगफली मांगता है तो अटेंडेंट उसके मुंह पर फेंक कर उसे गुस्से से मूंगफली देता है। इसके बाद अटेंडेंट बिजनेस क्लास वाले पैसेंजर के मुंह को पोछकर उसके जूते के फीते बांधता भी नजर आता है। लेकिन इकॉनमी क्लास वाले पैसेंजर के पानी मांगने पर उसे बोतल के पानी से नहला देता है।
यूजर्स को पसंद आ रहा वीडियो
ये वीडियो इतना मजेदार है कि, इसे अब तक 21 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 1 मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उन्होंने कई प्रकार से कमेंट किए। एक यूजर ने कहा कि, 'और लोग कहते हैं कि पैसे से ख़ुशी नहीं खरीदी जा सकती।' दूसरे ने लिखा कि, 'मुझे कल सचमुच एयर होस्टेस द्वारा धक्का दे दिया गया जब मैंने लैंडिंग के बाद बिजनेस क्लास के लोगों से पहले विमान से बाहर निकलने की कोशिश की।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'सबसे वास्तविक चीज़, जो मैंने पूरे दिन देखी।' चौथे यूजर ने कहा कि, 'मैंने दोनों क्लास में यात्रा की है और हालांकि यह एक मजाक जैसा लग सकता है, लेकिन यह एक वास्तविकता है।'
