घर में पिताजी के बाद अगर किसी के कंधों पर जिम्मेदारी आती है, तो वह है बड़ा भाई। जिसके रहते घर के लोग वैसा ही महसूस करते हैं, जैसे पिताजी के होने से करते हैं। एक बड़े भाई के जीवन में अपने परिवार के लिए कितने त्याग और तपस्या होते हैं, वह आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस इमोशनल वीडियो (Emotional Video) को देख अच्छी तरह से समझ सकते हैं।
अपने छोटे भाइयों के लिए इस बड़े भाई का प्यार देख इमोशनल हुए लोग (Instagram/@iiii__shivam_43)
भाइयों का यह वीडियो ला देगा आपकी आंखों में आंसू
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि तीन बेघर बच्चे सड़क किनारे एक जूस की दुकान पर बैठे हुए हैं। वीडियो को देखने से पता चल रहा है कि जैसे ये तीनों बच्चे आपस में भाई हैं। उन तीनों बेघर बच्चों को देख एक शख्स को उन पर दया आ जाती है और वह उनके लिए एक जूस खरीदकर ले आता है और उनकी तरफ बढ़ा देता है। खुद का पेट भरने के लिए जूस मिलता देख उन तीनों भूखे बच्चों की आंखें चमक उठती हैं। जूस को देखते ही उनमें से एक भाई जूस को लेने के लिए उस शख्स की तरफ अपना हाथ तुरंत बढ़ा देता है। यह देख उनमें मौजूद बड़ा भाई उसे ऐसा करने से रोकता है और इशारों ही इशारों में कहता है कि ये जूस छोटे भाई को पीने दो। तुम रहने दो।
ये भी पढ़ें:
सभी भाइयों को मिला जूस तो खुशी से चमक उठी आंखें
फिर वह जूस सबसे छोटे वाले भाई को पीने के लिए दे देता है। यह देख शख्स का दिल पिघल जाता है और वह जूस की दुकान से दो और जूस के भरे ग्लास खरीद कर ले आता है। जिन्हें वह बारी-बारी से दोनों बड़े भाइयों को पीने के लिए देता है। जिसके बाद तीनों बच्चे अपने हाथ में जूस का ग्लास देख चहकने लगते हैं और फिर वे मजे से जूस पीते दिखते हैं। इस वायरल इमोशनल वीडियो (Video) को जिसने भी देखा, उसकी आंखों में आंसू आ गए। लोग उस बड़े भाई के लिए अपनी सहानुभूति दिखा रहे हैं और उसे अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए उसकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
वायरल वीडियो देख भावुक हुए लोग
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @iiii__shivam_43 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, "बड़ा भाई अपने जीवन में क्या कुछ खोता है, उसका अंदाजा सिर्फ एक बड़ा भाई ही लगा सकता है।" दूसरे ने लिखा, "इस वीडियो ने सच में रुला दिया यार!"
Video देखने के लिए यहां क्लिक करें
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
