कुएं में गिरे भालू की जान बचाने पहुंचे थे लोग, बाहर आते ही उन्हीं लोगों को काटने दौड़ा, Video वायरल

कुएं में गिरे एक भालू को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन आजाद होते ही भालू बचाने वालों की ओर दौड़ पड़ा। इस हैरान कर देने वाले मामले का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ओडिशा के अनुगुल जिले से एक ऐसा वीडियो (Video) सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में एक जंगली भालू पहले गहरे कुएं में फंसा दिखाई देता है। गांव के लोगों ने घंटों मेहनत करके उसकी जान बचाई, लेकिन जैसे ही भालू बाहर निकला, उसने उन्हीं लोगों की तरफ दौड़ लगा दी, जिन्होंने उसे बचाया था। यह पूरा घटनाक्रम अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Bear attack on people video

कुएं से निकलते ही लोगों पर भालू ने किया हमला (Image Credit- Times Now Navbharat)

लोगों ने भालू को कुएं से निकाला

जानकारी के मुताबिक, यह घटना अनुगुल जिले के आठमल्लिक ब्लॉक के जगन्नाथपुर गांव की है। किसी तरह एक जंगली भालू गांव के एक गहरे कुएं में गिर गया था। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सभी चाहते थे कि भालू को सुरक्षित बाहर निकाला जाए ताकि उसकी जान बच सके। ग्रामीणों ने बिना घबराए कई घंटों तक मेहनत की। पूरी सावधानी के साथ ऐसा इंतजाम किया गया कि भालू को बाहर निकालते समय उसे कोई चोट न पहुंचे। आखिरकार लोगों की मेहनत रंग लाई और भालू सुरक्षित कुएं से बाहर निकल आया। वहां मौजूद लोगों को लगा कि अब वह सीधे जंगल की ओर चला जाएगा और खतरा टल जाएगा। लेकिन अगले ही पल पूरा माहौल बदल गया।

End of Feed