Viral Video: जब नोटों की गड्डियों से अंकल ने उतारी दुल्ला-दुल्हन की नज़र, वीडियो देख बोले लोग- हमें भी ऐसे ही रिश्तेदार चाहिए

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Feb 24, 2023, 09:34 AM IST

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शादी के स्टेज पर एक अंकल ने दुल्हा-दुल्हन पर इतने पैसे लुटा दिए की वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादी में जहां एक तरफ फूफा और मौसा कमियां ढूंढने में लगे रहते हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ रिश्तेदार ऐसे भी होते हैं जो शादियों को यादगार और शानदार बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। शादियों में कुछ रिश्तेदार ऐसे भी देखने को मिलते हैं जो दुल्हा दुल्हन को अपने बच्चे की तरह ट्रीट करते हैं और दिल खोलकर पैसा लुटाते हैं। ऐसा ही कुछ नज़ारा एक शादी में देखने को मिला है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

shaadi video

नोटो की गड्डियों से अंकल ने उतारी दुल्ला-दुल्हन की नज़र(Source:Twitter)

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शादी के स्टेज पर एक अंकल ने दुल्हा-दुल्हन पर इतने पैसे लुटा दिए की वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ट्विटर हैंडल @ragiing_bull ने इस वीडियो को शेयर किया किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक अंकल शादी के स्टेज पर दुल्हा दुल्हन की नज़र नोटों की गड्डियों से उतार रहे हैं। नज़र उतारने के बाद अंकल ने पैसे दुल्हा दुल्हन को ही सौंप दिए। इस वीडियो ने जहां कुछ लोगों के होश उड़ा दिए हैं तो कुछ लोग ऐसे ही रिश्तेदारों की उम्मीद करने लगे हैं।

End of Feed