हाथी के इन नन्हें बच्चों की मस्ती देख भूल जाएंगे पूरे दिन की थकान, Video पर लोगों ने खूब लुटाया अपना प्यार

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देख लोगों को अच्छा फील होता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दो क्यूट से बेबी एलीफैंट की मस्ती देखी जा सकती है।

सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते-करते कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं, जो सीधे हमारे दिल को छू लेते हैं। इन वीडियो को देख ऐसा लगता है जैसे पूरे दिन की सारी थकान मिट गई हो। ऐसा ही एक वायरल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है जिसमें दो नन्हें हाथी के बच्चे मस्ती में डूबे आपस में खेल रहे हैं। उन्हें देख लोगों के चेहरे पर अपने आप ही मुस्कान आ गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये हाथी के बच्चे गंदे कीचड़ में लोट-पोट करने के बाद बाहर मस्ती कर रहे हैं। वे एक-दूसरे को धक्का दे रहे हैं, साथ ही अचानक से एक-दूसरे पर गिर रहे हैं।

End of Feed