क्या इतना साफ है जापान का नाला! ट्रैवल ब्लॉगर ने वीडियो में दिखाया साफ पानी और अंदर तैरती हुईं मछलियां

सोशल मीडिया पर इस वक्त ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो गया। इस वीडियो में एक नाले का नजारा दिखाया गया है। जिसमें साफ पानी और अंदर मछलियां तैरते हुए नजर आ रही हैं।

आपने अपने यहां नाला तो देखा ही होगा, गंदगी और बद्बू से भरा होता है। अगर बड़े से नाले के आसपास आपका घर हो तो अक्सर बीमारीयों का खतरा बना रहता है। लेकिन क्या आपने यह कभी सोचा है कि किसी शहर का नाला इतना साफ हो सकता है कि उसमें रंग-बिरंगी मछलियां तैरती नजर आएं? सुनकर भौंचक्के रह गए न?

कैनाल के अंदर का नजारा

कैनाल के अंदर का नजारा (Instagram/@thechaosdiaries)

ट्रैवल ब्लॉगर ने शेयर किया यह वीडियो

दरअसल, हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक साफ नाले का वीडियो दिखाया गया है। यह नाला इतना साफ है कि इसके अंदर तैरने वाली मछलियां भी साफ-साफ दिख रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ब्रिटिश ट्रैवल ब्लॉगर एलिसिया कूपर ने अपने अकाउंट @thechaosdiaries से शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो में बताया कि नाले का यह नजारा जापान का है।

End of Feed