Gujiya Video: होली आए और गुजिया न बने हो ही नहीं सकता। भारत में लगभग हर घर में होली पर गुजिया जरूर बनाई जाती है। गुजिया खोए और मैदे से बना ऐसा पकवान है, जो हर किसी को पसंद होता है। न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी गुजिया के लोग दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप खुश हो जाएंगे। वीडियो में एक कोरियन शेफ भारतीय गुजिया बनाता नजर आ रहा है। कोरियन शेफ ने इतने चाव से भारतीय गुजिया बनाई, जिसे देखकर आपका मन गुजिया खाने का हो जाएगा।
कोरियन शेफ ने बनाई गुजिया (इंस्टाग्राम)
कोरियन शेफ ने देसी गुजिया बनाकर किया इंप्रेस
भारतीय गुजिया बनाने वाले इस कोरियन शेफ का नाम किम जियोल (Kim Jiyeol) है। वह दक्षिण कोरिया के रहने वाले हैं। फिलहाल, वह भारत की राजधानी दिल्ली में बतौर शेफ काम कर रहे हैं। जब पूरे भारत में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा था तो 29 साल के कोरियन शेफ ने पारंपरिक तरीके से भारतीय गुजिया बनाई और खाई भी। उन्हें गुजिया का स्वाद काफी पसंद आया। इसके साथ ही उन्होंने होली पर भारतीय गुजिया बनाकर सोशल मीडिया यूजर्स को भी इंप्रेस कर दिया। देखें वीडियो-
किम जियोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह गुजिया बनाने का वीडियो शेयर किया है। वह हमेशा ही भारतीय व्यंजनों से रिलेटड पोस्ट शेयर करते रहते हैं। उन्होंने 'कुक ओरंजी' नाम के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खास वीडियो को जैसे ही शेयर किया। लोग उनकी तारीफ करने लगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किम सबसे पहले गुझिया के लिए आटा तैयार करते हैं। इसके बाद काजू, बादाम तथा अन्य मेवा खोए में मिलाते हैं। फिर वह गुझिया की स्टफिंग तैयार करते हैं। अंत में तेल में गुझिया निकालते हैं। फिर वह लजीज गुझिया खा जाते हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हैलो हैप्पी होली मेरे प्यारे दोस्तों। आज मैंने गुझिया बनाई है। यह होली में खाई जाने वाली विशेष मिठाई है, जो पौष्टिक और स्वादिष्ट होती है। आशा है आप होली का आनंद लेंगे। धन्यवाद'
