Video: पालतू बाघ को लेकर वॉक कराने निकली महिला, वायरल वीडियो देख यूजर्स की निकल गई चीख

Viral Video: वीडियो में आप महिला को एक बड़ी सी खुली जगह में देख सकते हैं जहां पर उसके साथ में जंजीर से बंधा हुआ बाघ भी दिख रहा है। इस फुटेज में खार और बाघ को एक साथ टहलते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था।

Viral Video: इंस्टाग्राम पर इन दिनों फेमस इन्फ्लुएंसर नादिया खार का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने पालतू बाघ के साथ टहलती हुई दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतने खूंखार बाघ के साथ वॉक करती महिला को देख कई यूजर्स की चीख निकल गई और उन्‍होंने महिला की बहादुरी की तारीफ की। खार ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा कि, अपने पालतू बाघ को सैर पर ले जा रही हूं। दुबई अलग है।'

बाघ को वॉक कराती महिला।

वीडियो में आप महिला को एक बड़ी सी खुली जगह में देख सकते हैं जहां पर उसके साथ में जंजीर से बंधा हुआ बाघ भी दिख रहा है। इस फुटेज में खार और बाघ को एक साथ टहलते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे करीब 6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है। पोस्ट पर कई लाइक और कमेंट भी हैं।

End of Feed