Video: इमरजेंसी बताकर महिला ने ऑफिस से ली छुट्टी, मगर बॉस ने IPL मैच में देख लिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 9, 2024, 09:15 AM IST

Viral Video: महिला आरसीबी की तगड़ी फैन थी और किसी भी तरह बेंगलुरु में किक्रेट मैच देखना चाहती थी। इसके लिए उसने तगड़ा दिमाग चलाया और बॉस छुट्टी ले ली।

KEY HIGHLIGHTS
  • घर में इमरजेंसी बताकर ली छुट्टी
  • मगर स्टेडियन में नजर आई महिला
  • फिर जो हुआ हंसी नहीं रोक पाएंगे

Viral Video: आपको याद होगा कि दो अप्रैल को बेंगलुरु में आईपीएल का 15वां मैच खेल गया। मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेल गया। घरेलू मैदान पर आरसीबी को हार का सामना कर पड़ा। मगर मैच के इतने दिनों बाद स्टेडियन में आरसीबी को सपोर्ट करने पहुंची एक फैन सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाई है। ये फैन ना सिर्फ मैच देखने क्रिकेट स्टेडियम में पहुंची बल्कि टीम को खूब चीयर भी किया। मगर टीम को चीयर करते समय कैमरामैन ने उसे फ्रेम में कैद कर लिया और यही उसकी मुसीबत की वजह बन गई।

इमरजेंसी की छुट्टी मगर स्टेडियम में दिखी महिला

आरसीबी फैन के मुसीबत में फंसने की वजह भी बड़ी मजेदार है। दरअसल आरसीबी की इस तगड़ी फैन को दो अप्रैल को स्टेडियम में टीम को चीयर करना था। मगर उस दिन उसके ऑफिस की छुट्टी नहीं थी। इधर फैन को मैच हर हाल में देखना था। फिर क्या था उसने तगड़ा दिमाग चलाया और बॉस से छुट्टी लेने पहुंच गई। यहां उसने बताया कि उसके घर में इमरजेंसी है और इसके लिए उसे ऑफिस से छुट्टी चाहिए। फिर क्या था बॉस तुरंत उसकी छुट्टी मंजूर कर दी। अब आरबीसी फैन नेहा द्विवेदी अगले दिन स्टेडिम में मैच देखने पहुंच गई।

End of Feed