Viral Video: इन दिनों ट्रेन, मेट्रो और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के रील बनाते हुए नाचने का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। लोगों की इन्हीं हरकतों के कारण आस-पास मौजूद लोग न केवल असहज होते हैं बल्कि उन्हें काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। हाल ही में एक नया वीडियो मुंबई एयरपोर्ट से सामने आया, जहां पर एक महिला बॉलीवुड के ही गाने पर झन्नाटेदार डांस करती हुई दिख रही है। दावा है कि ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड किया गया है, हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो की शुरुआत में आप सलवार कुर्ता पहने एक महिला कुरुक्षेत्र के 'आप का आना' गाने पर डांस परफॉर्मेंस करती दिखाई देती है। इस दौरान आसपास खड़े कई लोग उस महिला को उत्सुकता से देखते रहे। इस वीडियो को एक्स पर @desimojito नामक हैंडल से शेयर किया गया है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'वायरस एयरपोर्ट तक पहुंच गया है।' कई लोगों ने महिला की आलोचना की और फिर इसके बाद इस डांस को 'सार्वजनिक उपद्रव' बताया। यहां तक कई यूजर्स ने तो एयरपोर्ट अधिकारियों से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, कई यूजर्स ने मजाक उड़ाते हुए ऐसी बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की जो जल्द ही रुकने वाली नहीं लगती।
एक यूजर ने लिखा, 'इतनी बुरी तरह से सिहरन हो गई कि मेरी आंतें गांठ बन गईं और यह हमेशा एक भयानक, अस्पष्ट 90 के दशक का बॉलीवुड गाना है।' दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि, 'मानवता और विवेक कहां जा रहा है?' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'इनके जैसे लोगों के लिए सख्त कानून और दंड की आवश्यकता है, इन्होंने हर जगह को सर्कस में बदल दिया है।' वहीं, एक यूजर ने कहा कि, 'मैं प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह करता हूं कि वे अपने अगले कार्यकाल में सभी सार्वजनिक स्थानों पर इन जोकरों पर प्रतिबंध लगाएं।' पांचवें यूजर ने कहा कि, '@AAI_Official को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एयरपोर्ट परिसर के अंदर और बाहर यह बकवास न हो। लोग एयरपोर्ट पर गंभीर काम के लिए आते हैं, टाइम-पास और मनोरंजन के लिए नहीं। इसे देखना तो दूर, इसे लाइव अनुभव करना भी बहुत निराशाजनक है।'
गौरतलब है कि, इससे पहले मुंबई में चलती लोकल ट्रेन के अंदर एक युवती को भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए स्पॉट किया गया था। जिसके बाद लोगों ने काफी नाराजगी व्यक्त की थी। वीडियो में महिला मुंबई लोकल ट्रेनों के जनरल और महिला कोचों के अंदर और सीएमएसटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अश्लील डांस करती दिखी थी, जिससे अन्य यात्री काफी परेशान दिख रहे थे।
