Viral Video: महिला को किचन में रीलबाजी पड़ी भारी, पलभर में जो हुआ, वीडियो देख आप भी कांप जाएंगे

Viral kitchen accident video:सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक महिला किचन में रील बनाते समय लापरवाही का शिकार हो जाती है। एक्टिंग करते-करते उसका हाथ उबलती दाल से टकरा जाता है और वह घायल हो जाती है।

woman kitchen viral video: आज के समय में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रह गया है। यह लोगों के लिए खुद को दिखाने और जल्दी पहचान बनाने का एक बड़ा जरिया बन गया है। हर कोई चाहता है कि उसकी वीडियो वायरल हो और उसे ज्यादा से ज्यादा लोग देखें। लेकिन कई बार यही जल्दबाजी और लापरवाही मुश्किल खड़ी कर देती है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो (viral video) सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला किचन में रील बना रही होती है, लेकिन कुछ ही सेकंड में उसके साथ एक हादसा हो जाता है।

viral kitchen accident video

रील के चक्कर में महिला के साथ हो गया हादसा (Instagram/parvatidev46)

हाथों के इशारों से वीडियो को दिलचस्प बनाने की कर रह थी कोशिश

वीडियो (trending video) में देखा जा सकता है कि महिला गैस चूल्हे के पास खड़ी है। चूल्हे पर एक बर्तन में दाल उबल रही होती है। महिला कैमरे के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ एक्टिंग कर रही होती है। वह अपने एक्सप्रेशन और हाथों के इशारों से वीडियो को दिलचस्प बनाने की कोशिश करती है। उस समय उसका पूरा ध्यान कैमरे पर होता है, न कि आसपास की चीजों पर। रील बनाते-बनाते वह अपने अभिनय में इतनी खो जाती है कि उसे यह भी ध्यान नहीं रहता कि उसके पास गर्म दाल रखी है। अचानक उसके हाथ का जोरदार इशारा उस बर्तन से टकरा जाता है, जिसमें दाल उबल रही होती है। देखें वीडियो:

End of Feed