Viral Video: पश्चिम बंगाल चुनाव (West Bengal Election 2026) अपने चरम पर है। इस चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बड़े-बड़े दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में कूद चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी ताबड़तोड़ चुनावी रैली कर रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। पिछले दिनों चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी एक दुकान पर झालमुड़ी खाने अचानक पहुंच गए, जो चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है और काफी बज भी बना है। इतना ही नहीं यूजर्स भी इस वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं। आलम ये है कि झालमुड़ी बेचने वाला लड़का सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग उसके बारे में जानना भी चाह रहे हैं।
पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाकर फेमस हुआ लड़का (तस्वीर साभार- ANI)
ये भी पढ़ें - Video: इस लिफ्ट में चढ़ने के लिए चाहिए असली जिगरा, कांच की दीवारों से नीचे झांकने पर कांप जाएंगे आपके पैर
सबसे पहले हम आपको बता दें कि पीएम मोदी जब पश्चिम बंगाल के झारग्राम में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे, तो उनका काफिल अचानक रुक गया और सड़क किनारे वो एक साधारण सी झालमुड़ी की दुकान पर पहुंच गए। पीएम मोदी को अचानक अपनी दुकान पर देखकर दुकानदार भी चौंक गया। फिर पीएम मोदी मुस्कुराते हुए दुकानदार से बात करते हैं और उसे झालमुड़ी बनाने के लिए कहते हैं। इसी बीच दुकानदार ने उनसे पूछा कि क्या आप प्याज खाते हैं, जिस पर पीएम मोदी ने हंसते हुए कहा कि प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं खाता। तो सबसे पहले आप इस वीडियो को देख लें, जिसमें पीएम मोदी झालमुड़ी खाने पहुंचे थे।
बिहार का रहने वाला है झालमुड़ी बेचने वाला
अब हम आपको बता दें कि झालमुड़ी बेचने वाला यह वायरल ब्वॉय कौन है, जो आजकल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस लड़के का नाम विक्रम कुमार है, जो मूलरूप से बिहार के गया जिले का रहने वाला है। विक्रम कुमार का कहना है कि वो काफी समय से यहां झालमुड़ी बेच रहा है और अपने परिवार का गुजारा कर रहा है। ANI से बात करते हुए विक्रम ने कहा कि वो केवल नौंवी तक पढ़ा है। आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर सका और कामकाज में जुट गया। विक्रम का कहना है कि झालमुड़ी बेचकर वह तकरीबन रोजना 1000 से 1200 रुपए कमा लेता है।
