VIDEO: मां की ममता! कुश्ती में हारने लगा था बेटा, तुरंत विरोधी पर टूट पड़ीं

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 5, 2024, 11:02 AM IST

Viral Video Today: सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में देखेंगे कि मां ने जैसे ही अपने बेटे को हारता हुआ देखा तुरंत उठकर मैदान में पहुंच गईं। उन्होंने विरोधी खिलाड़ी को वहीं जोरदार झापड़ रसीद कर दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • बेटो को हारता हुआ ना देख पाई मां
  • तुरंत उठकर विरोधी जड़ा झापड़
  • आते ही छा गया ये वीडियो

Viral Video Today: आपने कुश्ती खेलते हुए लोगों को कहीं ना कहीं जरूर देखा होगा। ये मनोरंजन से भरपूर सबसे मजेदार खेलों में से एक होता है। इसमें दिमाग के साथ शरीर की ताकत का इस्तेमाल भी खूब किया जाता है। कुश्ती में जिस खिलाड़ी का दांव फुर्तीला और ताकत होती है, आमतौर पर विजेता वही होता है। अभी कुश्ती से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इसमें दोनों खिलाड़ी जीतने के लिए पूरा जोर आजमाते हैं। मगर इसी बीच ऐसा नजारा दिखाई दिया जो शायद ही किसी ने पहले कभी देखा होगा। कुश्ती से जुड़ा ये अनोखा वीडियो अलग-अगल प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है।

Trending Video

कुश्ती में बेटे को हारता देख बर्दाश्त नहीं कर पाईं मां। (Photo-Twitter)

बेटे की हार मां को बर्दाश्त नहीं

17 सेकंड के इस वीडियो में देखेंगे कि दोनों खिलाड़ी जीतने के लिए पूरा जोर और दांव आजमा रहे हैं। मैच देखने के लिए आसपास अच्छी खासी भीड़ भी है। एक खिलाड़ी की मां भी वहीं बैठकर मैच देख रही हैं। इसमें सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर एकाएक एक खिलाड़ी दूसरे पर भारी पड़ गया। प्वाइंट हासिल करने के लिए उसने अपना दांव चल दिया और जीत से सेकंडभर दूर था कि तभी असमान्य नजरा दिखा। दरअसल पास में बैठी मां ने बेटे को जैसे ही कुश्ती हारते हुए देखा उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ।

End of Feed