Shocking Video: कहते हैं कि 'पूत के पांव पालने में ही नजर आने लगते हैं।' बाघ चाहे बड़ा हो या छोटा, लेकिन उसे बचपन से ही शिकार करना आता है। बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि जंगली जानवरों से हमेशा दूर रहना चाहिए। उनका कोई भरोसा नहीं है कि उनका मूड कब बदल जाए और वह किस पर हमला कर दें। हालांकि, कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनी जान जोखिम में डालने से पहले जरा भी नहीं सोचते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो सच में इन जानवरों से नहीं डरते हैं।
बाघ और लड़की (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
हैरान करने वाला वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। वीडियो एक लड़की और बाघ के बच्चे से जुड़ा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की बाघ के साथ बहुत ही अजीबोगरीब हरकतें करती नजर आ रही है। इसका वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की नींद उड़ गई है। कई लोग कहते नजर आ रहे हैं कि लड़की को ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए था। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि लड़की बहुत ही दिलेर है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की बाघ के बच्चों के साथ बहुत ही प्यार करती नजर आ रही है। आप देख सकते हैं कि वह बाघ के बच्चे को Kiss भी करने लगती है। इंटरनेट यूजर्स बाघ के बच्चों के साथ लड़की का ऐसा रिश्ता देखकर हैरान रह गए हैं। कुछ लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। लड़की जिस तरह बाघ के बच्चों पर दुलार लुटा रही है। उसे देखकर आप भी सन्न रह जाएंगे। लड़की एक साथ बाघ के तीन शावकों के साथ प्यार करती दिख रही है। आप देख सकते हैं कि एक शावक लड़की के ऊपर कूद पड़ता है। इसके बाद लड़की उसे पकड़कर प्यार से चूमने लगती है।वीडियो को @tiger-tiger678 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
