OMG: भंडारे के लिए बड़े से कड़ाह में बनाई गई इतनी अधिक सब्जी, चलाने के लिए करछी की जगह लानी पड़ी JCB

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बड़ी सी कड़ाह में सब्जी पक रही है। देखा जा सकता है कि यह कड़ाह इतनी बड़ी है कि इसमें पक रही सब्जी को छोटी-मोटी करछी से चलाना आसान नहीं है।

Viral Video: भारत के लोगों को जुगाड़ का महारथी माना जाता है। आपने देखा होगा कि जुगाड़ से बड़े से बड़ा काम लोग बेहद ही आसानी से कर दिखाते हैं। आपने देखा होगा कि भंडारे में काफी ज्यादा मात्रा में सब्जी बनती है। कई बार सब्जी बड़ी कड़ाह में बनती है। हालांकि, सब्जी चलाने के लिए करछी का ही इस्तेमाल होता है। क्या आपने कभी सब्जी चलाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल देखा है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।

Shocking Video

बड़े से कड़ाह में बनी सब्जी (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर होश उड़ जाएंगे

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बड़ी सी कड़ाह में सब्जी पक रही है। देखा जा सकता है कि यह कड़ाह इतनी बड़ी है कि इसमें पक रही सब्जी को छोटी-मोटी करछी से चलाना आसान नहीं है। इसके बाद बकायदा जेसीबी को बुलाया जाता है। आप देख सकते हैं कि जेसीबी में आगे लगे चोंगे से पक रही सब्जी को चलाया जाता है। यह नजारा देखकर यूजर्स के होश उड़ गए हैं। कई लोगों को यह वीडियो चिंता में भी डाल रहा है कि सब्जी बनाते समय साफ-सफाई का ध्यान दिया जा रहा है या नहीं। देखें वीडियो-

End of Feed