Viral Video: 'ई है अपन यूपी !' शादी में चिकन लेग पीस न मिलने पर बरसे लात-घूंसे, वीडियो देख बोले यूजर्स

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि, घटना के बाद महिलाएं मौके से भागने की कोशिश कर रही हैं जबकि पुरुषों की भीड़ आपस में हाथापाई कर रही है। दावा किया जा रहा है कि, इस हंगामे को रोकने की कोशिश करते हुए भी कोई आगे नहीं आया।

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शादी में लात-घूंसों की बरसात का वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि, ये लड़ाई शादी में चिकन लेग पीस न मिलने के कारण हुई है। हालांकि टाइम्‍स नाउ नवभारत ऐसे किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि, दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच बिरयानी को लेकर झगड़ा हुआ है। हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह सब तब शुरू हुआ जब बारातियों (दूल्हे पक्ष) ने यह दावा करते हुए हंगामा किया कि उन्हें परोसी गई बिरयानी में एक भी चिकन लेग पीस नहीं था। यह घटना उत्तर प्रदेश के नवाबगंज स्थित सरताज मैरिज हॉल की बताई जा रहर है। घटना के इस वीडियो को एक्स पर हजारों बार देखा गया है, इसे देखने के बाद इस पर कई लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है।

शादी में हुई मारपीट।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, घटना के बाद महिलाएं मौके से भागने की कोशिश कर रही हैं जबकि पुरुषों की भीड़ आपस में हाथापाई कर रही है। दावा किया जा रहा है कि, इस हंगामे को रोकने की कोशिश करते हुए भी कोई आगे नहीं आया। यह लड़ाई आधे घंटे से ज़्यादा चली, जिस दौरान कुछ शादी के मेहमानों ने सोचा कि क्या बरेली पुलिस को इस मामले में दखल देना चाहिए। आखिरकार दूल्हे ने आगे आकर घोषणा की कि वह शादी नहीं करेगा। इस घोषणा पर एक हैरान करने वाली खामोशी छा गई। तभी दुल्हन के परिवार ने दूल्हे को अपना मन बदलने के लिए मनाने की कोशिश शुरू कर दी।

End of Feed