Viral Video: अंकल ने लिया बिग गोलगप्पा खाने का चैलेंज, तभी जो हुआ देखकर आस-पास के लोग नहीं रोक पाए ठहाके

Viral Video: आप देख पाएंगे कि अंकल बिग गोलगप्पे को हाथ में लेकर उसे मुंह से खाने की कोशिश करते हैं। वह बड़ा सा मुंह खोलते हैं और सबकी निगाह उस पर टिक जाती है। इसके बाद अंकल जैसे ही बड़े गोलगप्पे को अपने मुंह के अंदर डालने की कोशिश करते हैं, उससे पहले ही गोलगप्पा फूट जाता है।

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर आपने अजीबोगरीब गोलगप्पे खाने का चैलेंज देखा होगा। दरअसल, यह एक बड़े गोलगप्पे खाने का चैलेंज होता है। इस दौरान कुछ लोग सफल होते हैं तो ज्यादातर लोग इस विशाल गोलगप्पा चैलेंज में फेल हो जाते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना मजेदार है, जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। इस वीडियो में एक अंकल 'बिग गोलगप्पा' चैलेंज में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं।

Big Golgappa Challenge

बिग गोलगप्पा चैलेंज (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि किसी मार्केट में कुछ लोग खड़े हैं। वहां बिग गोलगप्पा चैलेंज चल रहा है। इस बीच एक अंकल पहुंचते हैं और चैलेंज में हिस्सा ले लेते हैं। इसके बाद जो होता है, शायद ही उन्हें इस बात का अंदाजा रहा होगा। वीडियो में आप देख पाएंगे कि यह चैलेंज उनके लिए स्वाद से ज्यादा तमाशा बन गया। हम सभी जानते हैं कि गोलगप्पे में तीखा पानी, चटनी, आलू, चना और मसाले भरे होते हैं। जिसे खाने में बड़ा मजा आता है। बिग गोलगप्पा चैलेंज में गोलगप्पे को बिना फूटे खाना होता है। जो भी इस चैलेंज को पूरा कर लेता है और एक बूंद भी पानी बाहर नहीं गिरता, उसे इनाम मिलता है। देखें वीडियो-

End of Feed