Video: 'दैया दैया दैया रे' गाने पर चाचा ने लहराई ऐसे कमरिया, देखकर लोग बोले- ऐश्वर्या राय हो गईं फेल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 8, 2023, 09:58 AM IST

Uncle Dance Video: एक अंकल का छोटा सा क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायपल हो रहा है। इस क्लिप में अंकल ऐश्वर्या राय के गाने 'दैया दैया दैया रे' पर अपने जबरदस्त डांस से महफिल लूटते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि अंकल डांस के दौरान जबरदस्त ठुमके लगा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अंकल ने पार्टी में किया जबरदस्त डांस
  • अंकल के ठुमके देख रह जाएंगे हैरान
  • ऐश्वर्या राय के गाने पर किया बेहतरीन डांस

Uncle Dance Video: किसी-किसी को डांस करना बहुत पसंद होता है। वह डांस का एक भी मौका अपने हाथ से जाने नहीं देते हैं। इसी क्रम में एक अंकल का डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह अंकल ऐश्वर्या राय के गाने 'दैया दैया दैया रे' पर इतने जबरदस्त तरीके से अपनी कमर लहरा-लहराकर डांस करते हैं, जिसे देखकर लोगों का दिल खुश हो जाता है। अंकल किसी फंक्शन के दौरान डीजे पर अपने करारे डांस से गर्दा उड़ाते नजर आ रहे हैं।

uncle dance

अंकल डांस वीडियो (इंस्टाग्राम)

ऐश्वर्या राय के गाने पर किया डांस

End of Feed