ब्रिटेन के शख्‍स ने 16 साल बाद भारत में अपने बचपन के घर को देखा, रिएक्‍शन का वायरल Video दिल जीत लेगा

Viral Video: लेंग लंदन, यूके में रहने वाले एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 778,000 से ज़्यादा फॉलोवर्स हैं। वे इस समय भारत में हैं और देश की सैर करते हुए अपने वीडियो शेयर कर रहे हैं।

Viral Video: यू.के. के एक कंटेंट क्रिएटर राल्फ लेंग ने हाल ही में भारत में (संभवत: नई दिल्‍ली) अपने बचपन के घर का दौरा किया। इस दौरान उन्‍होंने एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लेंग ने बचपन में भारत में बिताए अपने समय को याद किया। वीडियो में वो ये बताते हुए दिख रहे हैं कि, लगभग 16 साल बाद घर को देखकर उन्हें कैसा लगा। वीडियो में उन्होंने कहा, 'यह पागलपन है।' इसके बाद उन्होंने थ्रोबैक पलों की झलकियां दिखाईं, वीडियो में वे एक हाथी के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर लेंगे ने लिखा कि, 'मुझे भारत बहुत पसंद है।'

भारत स्थित अपने घर जाते लेंग।

वीडियो की शुरुआत में लेंग अपने फॉलोअर्स को बताते हैं कि वह अपने बचपन के घर जाने वाले हैं। जब वह अपने घर पर पहुंचते हैं, तो वह घर में प्रवेश करने की अनुमति लेते हैं। अपने बचपन के घर को देखने के तुरंत बाद, वह अचानक से इमोशनल होकर रोने लगते हैं। उन्‍होंने बताया कि, कैसे उन्हें अपने परिवार के साथ भारत से आने पर सब कुछ पीछे छोड़ना पड़ा। शेयर किए जाने के बाद से, लेंग के वीडियो को 2.4 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और 260,000 से ज़्यादा लाइक मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूज़र्स ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी बनाकर उनके प्रति प्‍यार और आभार व्‍यक्‍त किया।

End of Feed