Video: पिता से बड़ा सुपरहीरो कोई नहीं, दो साल की बच्ची पर भेड़िए ने किया हमला तो ऐसे बचाई जान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 23, 2024, 05:02 PM IST

Wolf Attack Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि अचानक घात लगाकर बैठा भेड़िया बच्ची को अपने जबड़े में दबोचकर वहां से ले जाने लगता है। जैसे ही बच्ची चीखती है, वैसे ही पिता सारा कुछ छोड़कर अपनी बच्ची को बचाने दौड़ पड़ते हैं।

Wolf Attack Video: हम सभी जानते हैं कि एक बाप अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकता है। वह अपने बच्चों पर मुसीबत पड़ने पर अपनी जान से भी खेल सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो साल की बच्ची पर उसके घर के ही सामने एक भेड़िया हमला कर देता है। इसके बाद उसके पिता अपनी जान पर खेलकर बच्ची को बचाने पहुंच जाते हैं। वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है।

wolf attack

भेड़िया का हमला (ट्विटर)

रूह कंपाने वाला वीडियो वायरल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अपनी बेटी को बचाने के लिए पिता भेड़िये से भी भिड़ जाते हैं। इस पिता की बहादुरी देखकर आपको भी दिल खुश हो जाएगा। वीडियो को @crazyclipsonly नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि एक फैमिली अपनी कार में सवार होकर अपने घर आती है। वहीं घात लगाकर एक कोयोट (भेड़िये की एक प्रजाति) बैठा होता है। जैसे ही कार रुकती है। कार में सवार 2 साल की बच्ची बाहर आ जाती है। देखें वीडियो-

End of Feed