ज़ेब्रा को जन्म देते देख हैरान रह गए टूरिस्‍ट, बनाया ऐसा Video कि सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

Viral Video: वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया आई। इसमें कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अविश्वसनीय फुटेज शेयर करने के लिए एमी डिप्पोल्ड का आभार जताया। हालांकि, अन्य लोगों ने अंतरंग क्षण को रिकॉर्ड करने के लिए उनकी आलोचना की।

Viral Video: दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यहां पर पर्यटकों के एक समूह को दुर्लभ क्षण दिखाई दिया। दरअसल, उन्‍होंने ज़ेब्रा के बच्चे के जन्म को चमत्कारिक रूप से देखा। सफारी समूह की एक सदस्य एमी डिप्पोल्ड ने इस सीन को कैमरे में कैद कर लिया और इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो हो रहा वायरल।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, सफारी समूह पहले तो एक जिराफ को देखकर रोमांचित हो गया। इसके बाद उनके गाइड ने तुरंत उनका ध्यान एक और तरफ आकर्षित किया। जहां प्रसव पीड़ा में एक ज़ेब्रा बच्‍चे को जन्‍म दे रही थी। एमी डिप्पोल्ड ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा कि, 'हमने झाड़ियों में चाय पीना समाप्त किया था, और सोचा कि हम पास में मौजूद जिराफ का आनंद लेंगे, जब हमारे गाइड ने देखा कि ज़ेब्रा बच्चे को जन्म दे रही थी!!! यह बहुत रोमांचक था! रिजर्व में ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया था। अगले 20 मिनट तक, हमने शुरू से अंत तक देखा। वाह!!! क्या आशीर्वाद है।'

End of Feed