Viral Video: 4 शावकों के साथ सड़क पर दिखी बाघिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: इस वायरल वीडियो की पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है। साथ ही क्षेत्र की निगरानी के सर्चिंग भी शुरू कर दी गई है।

Viral Video: सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व के रुखड़ बफ़र क्षेत्र से सटे पिंडरई बुट्टे मार्ग पर एक बाघिन और 4 शावक रात के समय एक साथ सड़क पर चहल कदमी करते नजर आए है। बताया जा रहा है यह बाघिन 6 माह के शावको के साथ जंगल से भटक कर सड़क पर आ गई और काफी देर तक शावकों के साथ सड़क पर चलने लगी। इसी दौरान राहगीरों की नजर बाघिन और शावकों पर पड़ गई। नजारा देख राहगीर भी हैरत में पड़ गए और उसी दौरान कार मे बैठे एक शख्स ने यह वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वहीं, इस वायरल वीडियो की पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है। साथ ही क्षेत्र की निगरानी के सर्चिंग भी शुरू कर दी गई है।

बाघिन के मिलने से हड़कंप। (तस्‍वीर साभार: istock)

रास्ते में शावकों के साथ बाघ मिलने पर क्‍या करें :

  • शांति बनाए रखें: घबराहट से बचें और शांत रहें।
  • दूरी बनाए रखें: बाघ और शावकों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और उन्हें परेशान न करें।

धीरे-धीरे पीछे हटें: धीरे-धीरे और शांति से पीछे की ओर बढ़ें और बाघ के क्षेत्र से दूर जाने की कोशिश करें।

  • बाघ को रास्ता दें: बाघ को अपने रास्ते से जाने दें और उसे बिना परेशान किए अपनी दिशा में बढ़ने दें।
  • जोर से शोर न करें: जोर से शोर करने से बचें, क्योंकि यह बाघ को आक्रामक बना सकता है।
  • सावधानी से वाहन चलाएं: यदि आप वाहन में हैं, तो धीरे-धीरे और सावधानी से वाहन चलाएं और बाघ को सुरक्षित रूप से पार करने दें।
  • बाघ को बिना परेशान किए और सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए अपनी यात्रा जारी रखें। यदि स्थिति असहज हो, तो स्थानीय वन अधिकारियों या वन्यजीव विशेषज्ञों से संपर्क करें।

    End of Feed