Viral Video: समोसे की दुकान पर काम करती दिखी लंदन की ये गोरी मेम, ली सिंघड़ा बनाने की ट्रेनिंग

विदेशियों को देसी रंग में रंगा आपने सोशल मीडिया पर कई बार देखा होगा। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि लंदन की एक मेम साहब समोसे की दुकान पर काम कर रही हैं और समोसा बनना सीख रही हैं।

भारत में समोसे का बाजर कोने-कोने में है। पूरा भारत समोसे को बड़े ही चाव से खाता है। मेहमान नवाजी करनी हो तो अधिकतर लोग मेहमानों के लिए समोसे जरूर रखते हैं। भारत के अलावा लंदन में भी समोसे का क्रेज सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। जहां लंदन की एक गोरी मेम समोसे के दुकान पर समोसा बनाने की ट्रेनिंग लेती नजर आ रही हैं।

समोसे की दुकान पर काम करती विदेशी लड़की

समोसे की दुकान पर काम करती विदेशी लड़की (Instagram/@biharisamosa.uk)

ये भी पढ़ें:

समोसा बनाते और बेचते देखी गईं गोरी मेम

वीडियो में देखा जा सकता है कि गोरी मेम फुल बिहारी स्वैग में सिर पर गमछा बांधे और कमर में धोती लपेटे दुकान पर दिख रही हैं। दुकानदार कैमरे में देखते हुए उस गोरी मेम का परिचय करवाता है। वह कहता है कि गोरिया देवी हमारे दुकान पर समोसा बनाने और बेचने के लिए आई हैं। इसके बाद वह दुकानदार गोरिया देवी को समोसा बनाना सीखाता है और उन्हें बताता है कि कैसे समोसे को गर्म तेल में डाला जाता है। वह एक-एक कर गर्म तेल में समोसे को डालकर उन्हें दिखाता है और पीछे से वे गोरी मेम भी समोसे को तेल में डालती नजर आती हैं।

End of Feed