Video: बेटे को चुराने वाले थे बाइकर्स, फिर मां ने दिखाई ऐसी बहादुरी, चोरों को दिन में दिखा दिए तारे

Mother Video Viral: चोर बाइक से उतरकर बच्चा चुराने की कोशिश करता है। वह बच्चा चोरी करके बाइक पर बैठने ही वाला होता है, तभी मां की नजर उन चोरों पर पड़ जाती है। इसके बाद मां जो करती है, शायद ही उन चोरों ने कभी सोचा होगा।

Mother Video Viral: एक मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है। कहते हैं कि अपने बच्चे पर जब आफत आती है तो मां यमराज से भी लड़ जाती है। आपने सोशल मीडिया पर मां की ममता के कई सारे वीडियो देखे होंगे, जिसे देख लोग अपना दिल हार बैठते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जिसमें आप एक मां की बहादुरी देखते रह जाएंगे। इस वीडियो को देखकर आप मां को सलाम किए बिना रह नहीं पाएंगे।

End of Feed