Video: पिस्तौल दिखाकर लूटने आया था सोने की दुकान, एक सेकंड में पलटी बाजी और ऐसे पकड़ाया लुटेरा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 5, 2023, 12:49 PM IST

Chor Ka Video: लुटेरा पिस्तौल लेकर सुनार की दुकान में पहुंच जाता है। वह दुकान में दाखिल होने के बाद थैले से पिस्तौल निकालता है और काउंटर पर मौजूद दुकानदार को डराकर सारे गहनों और पैसे को थैले में रखने के लिए कहता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पिस्तौल लेकर सोने की दुकान में पहुंचा लुटेरा
  • पिस्तौल दिखाकर दुकानदार को डराता है चोर
  • दुकानदार ने अगले ही पल पलट दी बाजी

Chor Ka Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको पता चलेगा कि कई बार इंसान की हिम्मत के आगे हथियारबंद लुटेरे भी मात खा जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चोर पिस्तौल लेकर सुनार की दुकान में चोरी करने पहुंचा था। हालांकि, दुकानदार की हिम्मत और होशियारी ने लुटेरे की ऐसी की तैसी कर दी। यहां तक कि अंत में खुद लुटेरे की जान मुसीबत में पड़ गई। वीडियो सामने आने के बाद लोग सुनार की हिम्मत की दाद दे रहे हैं।

thief

दुकान में चोरी (ट्विटर)

लुटेरे को पड़ गए लेने के देने

End of Feed