Viral Video: रोज बैग टांगकर स्कूल जाते हैं ये डॉगी, अद्भुत नजारा देखकर सोच में पड़ जाएंगे आप

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 02:25 PM IST

Viral Video: वीडियो में आप देखेंगे कि प्यारे-प्यारे कुत्ते बैग टांगकर स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग अपना दिल हार बैठे हैं। इन कुत्तों को देखकर सच में ऐसा लग रहा है कि जैसे छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार होकर बैठे हैं और अपनी बस का वेट कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्कूल जाने के लिए तैयार दिखे कुत्ते
  • स्कूल बस का कर रहे थे इंतजार
  • वायरल हुआ दिल छूने वाला वीडियो

Viral Video: कुत्ते इंसानों के सबसे प्यारे दोस्त होते हैं। जिन लोगों ने भी अपने घर में कुत्तों को पाला हुआ है, वह अपने बच्चों की तरह ही उनसे भी प्यार करते हैं। अपने बच्चों की ही तरह उनकी देखभाल भी करते हैं। इन दिनोंं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप प्यारे-प्यारे कुत्तों को स्कूल जाते हुए देख सकते हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि प्यारे-प्यारे कुत्ते बैग टांगकर स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग अपना दिल हार बैठे हैं।

dog

स्कूल चले डॉगी

वीडियो देखकर खुश हो जाएंगे

वीडियो में देखा जा सकता है कि आधा दर्जन से ज्यादा डॉगी छोटे बच्चों की तरह स्कूल जाने के लिए तैयार हुए हैं। उनमें से एक ने कैप भी लगाई हुई है। वहीं सबने अपनी गर्दन में रुमाल बांधा हुआ है। आप देख सकते हैं कि सारे डॉग ने अपनी पीठ पर बैग भी टांगा हुआ है। वीडियो देखकर लोग सोच में पड़ गए हैं कि कुत्ते कौन सा स्कूल जाते हैं। इन कुत्तों को देखकर सच में ऐसा लग रहा है कि जैसे छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार होकर बैठे हैं और अपनी बस का वेट कर रहे हैं। देखें वीडियो-

End of Feed