Jugaad Video: भारत के लोगों को जुगाड़ का महारथी माना जाता है। कई बार भारतीय लोग जुगाड़ से ऐसा कारनामा कर जाते हैं, जिसे करने में बड़े-बड़े इंजीनियर भी फेल हो जाते हैं। देसी जुगाड़ से बड़े से बड़े कारनामे बड़े ही आसानी से हो जाते हैं। जिन्हें करने में ज्यादा पैसों की भी जरूरत नहीं पड़ती है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो आपका दिल जीत लेगा। वीडियो देखकर लोग जुगाड़ लगाने वाले की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई लोग वीडियो देखकर दंग भी हो रहे हैं।
अनोखा देसी जुगाड़ (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)
जबरदस्त देसी जुगाड़
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे देसी जुगाड़ के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदे ने किचन में रखे अनाज को पॉलीथीन से निकालने के लिए बोतल से बहुत ही अनोखा जुगाड़ लगाया है। आप देख पाएंगे कि एक पॉलीथीन में चावल रखा हुआ है। अब बंदे ने जुगाड़ से बोतल को काटकर पॉलीथीन में ढक्कन लगा दिया है। ऐसा इसलिए किया गया है, जिससे ढक्कन खोलकर आसानी से चावल को निकाला जा सके। देखें वीडियो-
सोशल मीडिया पर यह नया जुगाड़ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस अनोखे जुगाड़ को लगाने वाले की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इस वीडियो को pintu_saini1493 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को शेयर कर दिया है।
