Dance in Class Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचता है। सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के डांस वीडियो शेयर किए जाते हैं। ये ऐसे डांस होते हैं, जो लोगों को काफी पसंद आते हैं। आज इंटरनेट पर एक ऐसे ही डांस वीडियो ने धूम मचाई हुई है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे करने के लिए किसी के पास भी जिगरा होना चाहिए। दरअसल, एक छात्र अपने टीचर के सामने ही डांस करता नजर आता है।
छात्र ने क्लासरूम में किया डांस (इंस्टाग्राम)
क्लासरूम का डांस वीडियो वायरल
वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, किसी स्कूल में क्लास चल रही थी। इस दौरान टीचर पढ़ा रही थीं। हालांकि, यह क्लास छात्रों को बोरिंग लग रही थी। यहां तक कि टीचर के लेक्चर भी छात्र-छात्राओं को बोरिंग लग रही थी। इसके बाद एक छात्र उठता है और टीचर्स के सामने ही डांस करने लगता है। आप देख पाएंगे कि जब छात्र डांस करने लगता है तो सारी टीचर एक किनारे खड़ी हो जाती हैं। इसके बाद छात्र फुल एनर्जी के साथ अपने डांस मूव्स दिखाता है। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि छात्र का डांस देखकर क्लास में माहौल एंटरटेनिंग हो जाता है। वीडियो में दिख रहा छात्र फुल एनर्जी के साथ ऐसे-ऐसे डांस मूव्स दिखाता है, जिसे किनारे खड़े होकर सारी टीचर्स देखती रह जाती हैं। छात्र का मजेदार डांस स्टेप्स देखकर एक तरफ पूरी क्लास हंसती नजर आती है, वहीं सारी टीचर्स उसे छात्र के स्टेप्स देखती रह जाती हैं। इसके बाद पूरे क्लास के पढ़ाई का माहौल कुछ पलों में एंटरटेनमेंट में बदल गया। सोशल मीडिया पर यह फनी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ishan_chiripal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो यूजर्स को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है, जिसे अब तक 1 लाख 37 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वहीं वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
