Viral Video: आंसर शीट में बच्‍चे ने मैडम को पढ़ाई ऐसी गिनती, जिसे पढ़ने के बाद हंसी नहीं रुकेगी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्‍चे की आंसर शीट काफी ज्‍यादा वायरल हो रही है। बच्‍चे ने गणित के पेपर में उल्‍टी गिनती के सवाल पर अजीबोगरीब जवाब लिख दिया था। इसे पढ़ने के बाद यूजर्स खूब मौज ले रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने बच्‍चों की कई तरह की शरारतें देखी होंगी। हाल ही में बच्‍चे ने अपनी आंसर शीट में ही शरारत कर डाली और इस उसकी शरारत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई। हालांकि इस शरारत पर गुस्‍सा करने के बजाय उसकी मैडम का हंस-हंसकर बुरा हाल हो गया। दरअसल, गणित के पेपर में सवाल पूछा गया था कि, उल्‍टी गिनती लिखें। इस सवाल के जवाब में ही बच्‍चे ने मजेदार जवाब दिया। जवाब देने का तरीका देखकर मैडम जी बोल पड़ी कि 'ये टीचर्स के लिए भी एक सबक की तरह है।'

Viral Video: आंसर शीट में बच्‍चे ने मैडम को पढ़ाई ऐसी गिनती, जिसे पढ़ने के बाद हंसी नहीं रुकेगी

वायरल हो रहा वीडियो

इंस्‍टाग्राम पर ये वीडियो काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जब आप देखेंगे तो आपको भी हंसी आ जाएगी। वीडियो में मैडम बच्‍चों की कॉपी अपने घर पर चेक करती दिख रही हैं। जहां एक लड़का उनसे पूछता है आप हंस क्‍यों रही हैं? तो मैडम कॉपी दिखाकर बताती हैं कि, पेपर में सवाल था कि गिनतियां लिखिए, जिसके जवाब में बच्‍चे में सही उत्‍तर लिखा। इसके बाद दूसरा सवाल उल्‍टी गिनती लिखने के बारे में था। इस सवाल के जवाब बच्‍चे ने कॉपी के लास्‍ट के आखिरी प्‍वाइंट से गिनती लिखनी शुरू की। ये देखने के बाद मैडम और उनका पूरा परिवार जोरों से हंसने लगता है।

End of Feed