Viral Video: प्यास से तड़प रही गिलहरी ने हाथ जोड़कर मांगा पानी, शख्स ने दिखाई इंसानियत

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Feb 25, 2023, 08:31 AM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गिलहरी को बहुत ही तेज से प्यास लगी हुई है। गिलहरी एक शख्स से मिन्नतें करती है, हाथ जोड़ती है कि उसे पानी दे दे। शख्स के हाथ में पानी की बोतल होती है और जब शख्स को एहसास हुआ की गिलहरी को प्यास लगी है तो शख्स ने उसे पानी पिला दी।

इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। ये कहावत में हमने अक्सर अपने घर और बाहर लोगों को कहते सुना होगा। इसलिए अगर आपको जिंदगी में कभी भी कोई नेक काम करने का मौका मिले तो पीछे मत हटिएगा। ना केवल इंसानों की बल्कि जानवरों की भी मदद करना एक नेक काम माना जाता है। ऐसा में इंसानियत दिखाना सबसे बड़ा धर्म है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने इंसानियत का असल मतलब लोगों को समझाया है।

thirsty squirrel

प्यास से तड़प रही गिलहरी ने हाथ जोड़कर मांगा पानी(Source:Twitter)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गिलहरी को बहुत ही तेज से प्यास लगी हुई है। गिलहरी एक शख्स से मिन्नतें करती है, हाथ जोड़ती है कि उसे पानी दे दे। शख्स के हाथ में पानी की बोतल होती है और जब शख्स को एहसास हुआ की गिलहरी को प्यास लगी है तो शख्स ने उसे पानी पिला दी। गिलहरी को इतनी तेज प्यास लगी थी कि बोतल में जितना पानी था वो पी गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Feed