Father Son Relation: मां-बाप अपने बच्चों के लिए अपनी सारी खुशी कुर्बान कर देते हैं। वहीं बच्चे भी अपने मां-बाप को हर खुशियां देना चाहते हैं। इसके लिए बच्चे जी-तोड़ मेहनत करते हैं। अपने पैरेंट्स को खुश करने के लिए बच्चे किस हद तक जा सकते हैं, इसका ताजा उदाहरण एक वीडियो में देखकर समझा जा सकता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चे के लिए उसके मां-बाप से बड़ी खुशी कुछ होती ही नहीं है।
फादर सन लव
पिता के जन्मदिन पर बेटा देता है सरप्राइज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखकर समझ सकते हैं कि जिस तरह एक पिता अपने बेटे से बेशुमार मोहब्बत करते हैं, उसी तरह एक बेटा भी अपने पिता से अथाह मोहब्बत करता है। दरअसल, एक पिता का जन्मदिन होता है। इसी खुशी को और बढ़ाने के लिए बेटा कनाडा से आता है। वह अपने पिता को विदेश से आकर सरप्राइज देता है। जब पिता अपने बर्थडे की पार्टी के दौरान बेटे को देखते हैं तो वह हैरान रह जाते हैं। इसके बाद वह अपने बेटे को गले लगा लेते हैं और खुशी के मारे रोने लगते हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। देखें वीडियो-
भाई ने कनाडा से आकर अपने पापा को उनके जन्मदिन पर Surprise पर दिया ❤️🎁🥰 t.co/a15TiqIdgO
— ANI (@ANI) Oct 13, 2022
दिल जीतने वाला वीडियो
वीडियो को @Gulzar_sahab नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में देख सकते हैं कि बेटा अपने पापा को बर्थडे गिफ्ट देने के लिए अचानक विदेश से आ जाता है। वहीं, बेटे को सामने देखकर पिता अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते हैं और अपने बेटे से लिपटकर रो पड़ते हैं। वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो को अब तक 1 लाख 25 हजार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट किया है।
