Viral: बेटे ने अपनी शादी के दिन पिता के लिए किया बेहतरीन डांस, वीडियो देख आंखें भर आएंगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 25, 2023, 03:34 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखों में आंसु आ जाएंगे। इस वीडियो में एक बेटे ने अपने पिता के लिए जो प्यार जाहिए किया है, उसे करने के लिए काफी हिम्मत की जरूरत होती है, बाप बेटे के इस अटूट बंधन का वीडियो आप जरूर देखें।

KEY HIGHLIGHTS
  • बेटे ने शादी के दिन किया पिता के लिए डांस
  • दिखा बाप-बेटे का अटूट प्रेम
  • वीडियो देख आंखें भर आएंगी आपकी

Son danced for his Father Viral Video: बाप बेटे का रिश्ता कितना गहरा होता है, इसे शायद ही कोई शब्दों में बयां कर पाए। खासकर हमारे देश में तो जाहिर करना भी काफी मुश्किल भरा काम है। बच्चों में पिता को लेकर इतना आदर होता है कि वे अपने पिता से आंखें तक नहीं मिला पाते। एक बार अपनी मां से गले लगना और अपना प्यार जाहिर, ये सब बच्चे कर लेते हैं, लेकिन जहां बात पिता की आती है तो फिर वही ब्रेक लग जाता है।

Viral_Video (29)

बेटे ने पिता के लिए किया जबरदस्त डांस (Photo Credit - Instagram)

आज हम आपको जो वीडियो (Viral Video) दिखाने जा रहे हैं, इस वायरल वीडियो में देखने के बाद हर एक लड़के अपने पिता की याद जरूर आने वाली है। शायद आपकी आंखें भी नम हो जाए। इस वीडियो में एक बेटा अपनी शादी वाले दिन अपने पिता के लिए जोरदार डांस करता है। बेटे का इतना प्यार देख पिता की भी आंखें भर आती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है। आलम यह है कि इस वीडियो (Trending Video) को कई बार देखा जा चुका है।

End of Feed