Snake Mongoose Fight Video: किंग कोबरा इस धरते पर पाए जाने वाले सबसे विषैले सांपों में से एक है। यह पल भर में इंसानों को मौत के घाट उतारने में सक्षम है। हालांकि, नेवले के आगे किंंग कोबरा भी पानी मांगता है। छोटे पैरों वाला स्तनपायी नेवला किसी भी जहरीले सांप का मुकाबला कर सकता है और मात देने में माहिर है। आपने सोशल मीडिया पर नेवला और सांप के बीच की लड़ाई के कई वीडियो देखे होंगे। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
सांप और नेवले की लड़ाई (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
कोबरा और नेवले की लड़ाई
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक किंग कोबरा और नेवला में अस्तित्व की लड़ाई हो रही है। हालांकि, यह लड़ाई किसी मैदान में नहीं बल्कि मिट्टी के पानी में हो रही होती है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि सांप पानी में उछल-उछलकर नेवले पर लगातार वार कर रहा होता है। दूसरी तरफ नेवला पानी की वजह से सांप को मात देने में कामयाब नहीं हो पा रहा होता है। इसके बाद नेवला अपनी रणनीति बदलता है और फिर दूसरी तरफ से आकर सांप पर वार करता है। देखें वीडियो-
जहरीले सांपों को मारकर खा जाता है नेवला
वीडियो को एनिमिया नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया, 'मोंगूज वर्सेज कोबरा' वीडियो शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है। सांप और नेवले की यह लड़ाई देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भौंचक्के रह गए हैं। वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता था कि नेवला कभी सांप का मुकाबला नहीं कर सकता लेकिन वीडियो देखकर मैं नेवला का दीवाना हो गया हूंं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नेवले आमतौर पर इन मुकाबलों में जीत हासिल करते हैं।' बता दें कि सांप सबसे ज्यादा नेवले से ही डरते हैं। नेवले जहरीले सांप को भी मात दे देते हैं। कोबरा और नेवले की लड़ाई में 75 से 80 प्रतिशत नेवले की ही जीत होती है। भारत में पाया जाने वाला ग्रे नेवला कोबरा जैसे जहरीले सांपों को मारकर खाने के लिए मशहूर है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
