Video: यूपी में सांप ने तीन साल में सातवीं बार महिला को डसा, अजब-गजब मामला सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

Viral Video: जिला अस्पताल के सीनियर डॉक्टर विनीत सचान का कहना है कि, महिला रोशनी (उम्र करीब 36 साल) को सांप ने काटा है, जिसका भर्ती करके उपचार किया जा रहा है, पिछले तीन सालों में महिला को सांप सात बार काट चुका है और मरीज को हर बार जिला अस्पताल लाया जाता है।

Viral Video: यूपी के बांदा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला को तीन सालों में सांप ने सात बार डसा है, महिला को सातवीं बार भी जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है, डॉक्टर द्वारा भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। यह चौंकाने वाला अजीबोगरीब मामला बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव का है, जहाँ की रहने वाली रोशनी नाम की महिला को सांप ने तीन सालों में सात बार काट लिया है, हालत बिगड़ने पर पड़ोस के रहने वाले युवक जुबैर ने महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। जुबैर का कहना है कि रोशनी को काले सांप ने तीन साल में सातवीं बार काटा है और उसे सातवीं बार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला को सांप ने डसा। (तस्‍वीर साभार: istock)

इनका ये है कहना

बता दें कि, जिला अस्पताल के सीनियर डॉक्टर विनीत सचान का कहना है कि, महिला रोशनी (उम्र करीब 36 साल) को सांप ने काटा है, जिसका भर्ती करके उपचार किया जा रहा है, पिछले तीन सालों में महिला को सांप सात बार काट चुका है और मरीज को हर बार जिला अस्पताल लाया जाता है जिसके बाद वह ठीक हो जाती है आज भी सुबह महिला को सांप ने काटा मरीज को भर्ती कर लिया गया है फिलहाल उसकी हालत ठीक है।

End of Feed