Video: एक साथ चार-चार रोटी बना लेती हैं स्मार्ट बहुरानी, देखकर लोग बोले- टेक्नोलॉजी के जमाने की दुल्हन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 23, 2024, 06:03 PM IST

Viral Video: आप देख सकते हैं कि स्मार्ट बहुरानी गूंथे हुए आंटे की बड़ी सी लोई लेती हैं। इसके बाद उसे बेलन की मदद से बड़े आकार में बेलती हैं। फिर वह बेले हुए आटे की कटोरे की मदद से चार रोटियां काट लेती हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे ऐसे वीडियो देखे होंगे, जो कमाल के होते हैं। आपने देसी जुगाड़ के भी हजारों वीडियो देखे होंगे। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह वीडियो एक स्मार्ट बहुरानी का है, जो एक टाइम पर चार-चार रोटी एक साथ बनाती दिखाई देती है। स्मार्ट बहुरानी ने अपने हुनर से लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

smart bahurani

रोटी बनाने का जबरदस्त जुगाड़ (इंस्टाग्राम)

स्मार्ट बहुरानी ने निकाला जबरदस्त जुगाड़

वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्मार्ट बहुरानी ने रोटी बनाने की जबरदस्त टेक्निक निकाली है। वह एक-एक रोटी न बनाकर एक साथ चार रोटियां बनाती दिख रही हैं। आप देख सकते हैं कि स्मार्ट बहुरानी गूंथे हुए आंटे की बड़ी सी लोई लेती हैं। इसके बाद उसे बेलन की मदद से बड़े आकार में बेलती हैं। फिर वह बेले हुए आटे की कटोरे की मदद से चार रोटियां काट लेती हैं। आप देख सकते हैं कि इन चारों रोटियों को वह एक साथ ही एक ही तवे पर सेंकने लगती है। देखें वीडियो-

End of Feed