Viral Video: शिव मंदिर से नाग और जलधारी की चोरी, कैमर में कैद हुआ चौंकाने वाला नजारा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 11:52 AM IST

Chori Viral Video: एक शिव मंदिर में दो चोरों ने अनोखे अंदाज में चोरी की, पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरान हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रतलाम के शिव मंदिर में चोरी
  • सोने चांदी की भी चोरों ने की चोरी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: कई बार हमारे आस-पास ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। कुछ मामलों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, एक शिव मंदिर से नाग और जलधारी को चोरी हो गई। जिस अंदाज में चोरों ने इसे चुराया उसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। हालांकि, पूरा मामला CCTV कैमरे में कैद हो गया और वीडियो (Shiv Temple Chori) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Chori Video

मंदिर में चोरी

बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो (Viral Video) मध्य प्रदेश के रतलाम जिले का है। जहां के मनुनिया महादेव मंदिर में दो चोरों ने अनोखे अंदाज में चोरी की। चोरों ने नाग और जलधारी की चोरी की है। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह दोनों चोर चुपके से मंदिर के अंदर प्रवेश करते हैं और सामान चुराकर फरार हो जाते हैं। उन्होंने एक लकड़ी की मदद से जलधारी को तोड़ा और उसे अपने साथ ले गए। वहीं, शिवलिंग की सजावट में इस्तेमाल होने वाले सोने और चांदी भी अपने साथ ले गए। हालांकि, दान पेटी ले जाने में चोर कामयाब नहीं हो सके। वीडियो देखकर आपको भी अंदाजा हो जाएगा किस तरह चोरों ने मंदिर के अंदर चोरी की। देखें वीडियो...

End of Feed