Amazing Video: कुल्हाड़ी से भी तेज धार! अपनी चोंच से लकड़ी चीर देता है यह पक्षी, नजारा देख सन्न रह जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 29, 2023, 06:02 PM IST

Viral Video: यह पक्षी अपनी चोंच की धार से लकड़ी के पेड़ को भी काट देता है। इस पक्षी के चोंच की धार कुल्हाड़ी से भी तेज होती है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देख आप हतप्रभ रह जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • कुल्हाड़ी से भी तेज है पक्षी के चोंच की धार
  • देखते ही देखते काट देता है मोटा पेड़

Viral Video: आपने बहुत सारे अजीबोगरीब पक्षी देखे होंगे। कुछ पक्षी बहुत शांत होते हैं तो कोई बेहद खूबसूरत होता है। किसी पक्षी की उड़ने की क्षमता लोगों को हैरान करती है, तो कोई पक्षी अपने शिकार करने की कला से सबको आश्चर्यचकित कर देता है। बता दें कि दुनियाभर में पक्षियों की 9 हजार से ज्यादा प्रजाति पाई जाती है। इनमें एक पक्षी ऐसा होता है, जिसके चोंच की धार कुल्हाड़ी से भी तेज होती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देख आप हतप्रभ रह जाएंगे।

woodpecker video

कठफोड़वा का वीडियो (इंस्टाग्राम)

लकड़ी के पेड़ को चोंच से काट देता है यह पक्षी

वीडियो में दिख रहे पक्षी की चोंच की धार देख आपकी आंखों खुली की खुली रह जाएंगी। आपको वीडियो पर पहली बार में भरोसा नहीं होगा। आप सोंच में पड़ जाएंगे कि यह पक्षी अपनी चोंच की धार से लकड़ी के पेड़ को भी काट देता है। अब आप सोच रहे होंगे कि, यह पक्षी कौन है। तो बता दें कि इस पक्षी का नाम कठफोड़वा (Woodpecker) है। काले रंग का यह पक्षी अपनी चोंच की धार से पेड़ में छेदकर घोंसला बनाता नजर आ रहा है। देखें वीडियो-

End of Feed