Ajab Gajab Video: सोशल मीडिया पर आपको अक्सर हंसी-मजाक वाली और फनी चीजें देखने को मिल जाएंगी। सोशल मीडिया पर वीडियो की शक्ल में दिखने वाली इन फनी चीजों को देखकर लोगों का दिल ही खुश हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को मजा तो आ ही रहा है। इसके साथ ही लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक दूल्हा और एक दुल्हन से जुड़ा हुआ है। दरअसल, इस वीडियो में दूल्हे की दुल्हन बहुत ही ज्यादा सुंदर दिख रही होती है।
दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)
दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो
वीडियो जयमाला के बाद का है। जब दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठे होते हैं। आप देख सकते हैं कि सफेद रंग के ड्रेस में दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए हैं। इन दोनों के बीच में काफी अंतर नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि जहां दुल्हन काफी ज्यादा सुंदर लग रही है, वहीं दूल्हा सांवले रंग का है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने दूल्हे को अच्छी किस्मत वाला शख्स बताया है। कई लोग यह भी कह रहे हैं कि दूल्हे को इतनी सुंदर दुल्हन इसलिए मिली है, क्योंकि वह सरकारी नौकरी करता है। देखें वीडियो-
वीडियो को funtaap नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'दूल्हा जादूगर है..' वीडियो काफी फनी भी है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपने दूल्हे के साथ काफी खुश नजर आ रही है। वह अपनी आंखों से कैमरामैन की तरफ इशारा भी करती है। उसके एक्सप्रेशन्स से भी साफ पता चल रहा है कि दुल्हन अपनी शादी को लेकर काफी खुश है।
