Video: फैक्ट्री में इतने गंदे तरीके से तैयार होता है नमकीन हरा मटर, देखकर खाने से कर लेंगे तौबा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 16, 2023, 03:38 PM IST

Viral Video: हरा मटर बनाने का वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद बवाल सा मच गया है। इस दौरान न तो फैक्ट्री में साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है और न ही किसी वर्कर ने दस्ताने वगैरह पहने हुए हैं। एक फूड व्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शॉकिंग वीडियो
  • फैक्ट्री में बनता नजर आ रहा है नमकीन हरा मटर
  • हरा मटर बनने की प्रक्रिया देखकर उड़ जाएंगे होश

Viral Video: आपने भी कभी न कभी नमकीन हरा मटर खाया होगा। स्नैक्स के रूप में इसे लोग चटखारे लेकर खाते हैं। कई लोगों को नमकीन हरा मटर बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। इसी क्रम में फैक्ट्री में इसे बनाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि फैक्ट्री में बहुत ही गंदे तरीके से हरा मटर तैयार किया जा रहा है। इस दौरान न तो फैक्ट्री में साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है और न ही किसी वर्कर ने दस्ताने वगैरह पहने हुए हैं।

matar

green matar making (instagram)

हरा मटर बनाने की प्रक्रिया है बेहद गंदी

आप अपने इस फेवरेट स्नैक्स को बनते देखेंगे तो शायद आपको जरा भी अच्छा न लगे। हरा मटर बनाने का जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, वह असम की फैक्ट्री का बताया जा रहा है। इसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। यह वीडियो आपका दिल तोड़ने के लिए काफी है। इस वीडियो में आप हरा मटर बनने की पूरी प्रक्रिया देख सकते हैं। जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, बवाल सा मच गया है। यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग यह कह रहे हैं कि अगली बार जब वह हरा मटर खाने जाएंगे तो एक बार जरूर सोचेंगे। देखें वीडियो-

End of Feed