वायरल न्यूज़

Viral Video: लाइव मैच के दौरान ग्राउंड में घुस गया बंदर, फिर अपने अंदाज में मचाया ऐसा तांडव, लोगों के छक्के छूट गए

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jun 16, 2023, 12:59 PM IST

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने क्रिकेट ग्राउंड में ऐसा धमाल मचाया, जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

बंदर ने मचाया जबरदस्त धमाल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर का अनोखा धमाल
  • गाउंड के अंदर जमकर काटा बवाल
  • नजारा देखकर लोगों की नहीं रुक रही हंसी

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ मामले (Monkey Video) इतने मजेदार होते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। जबकि, कुछ को देखकर लोगों के छक्के छूट जाते हैं। वहीं, कुछ नजारे दिल जीतने वाले होते हैं। मामला जो भी यूजर्स उनपर चटकारे लेने से भी परहेज नहीं करते। कई मामलों को तो लोग बार-बार देखना पंसद करते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Monkey Viral Video) सामने आया है, जिसमें बंदर (Monkey Funny Video) का अंदाज देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाए। आलम ये है कि इस वीडियो (Funny Video) को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

बंदर का स्वभाव कैसा होता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। कई बार तो बंदर ऐसी हरकत कर देता है, जिसे लोग काफी परेशान हो जाते हैं और उससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी बंदर के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार तो ऐसे वीडियो (Trending Video) भी देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी आपको बंदर का ऐसा अंदाज देखने को मिलेगा, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। वीडियो में आप देख सकते हैं लाइव क्रिकेट मैच चल रहा है। मैच के दौरान ग्राउंड में एक बंदर पहुंच जाता है। उछलते हुए बंदर स्टंप के पास पहुंच जाता है। इसके बाद जो बंदर करता है, वो काफी मजेदार था। जिस तरह का बंदर धमाल मचाता है उसने लोगों का दिल जीत लिया और लोग बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे हैं।

बंदर ने काटा गदर

बंदर की हरकत को देखकर आप भी जमकर ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि भाई नजारे ने तो दिन बना दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'aviral_shukla5566' नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि इस बंदर को क्रिकेट टीम में जल्द शामिल करो भाई। कुछ का कहना है कि लगता है पिछले जन्म में ये कोई क्रिकेटर था। कुछ का कहना है कि ये बंदर किस टीम का खिलाड़ी है। आपको बंदर का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article