Viral : रिपोर्टर ने लड़के को जड़ा जोरदार थप्पड, वीडियो देख याद जाएंगे चांद नवाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 01:52 PM IST

Viral Video: पाकिस्तान से एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें एक रिपोर्टर ने लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक लड़के को जोरदार थप्पड़ जड़ दिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान का एक और रिपोर्टर ने मचाया धमाल
  • लाइव के दौरान लड़के को जड़ दिया थप्पड़
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: चांद नवाब तो आप सबको याद होंगे ही, जिन्होंने अलग अंदाज में रिपोर्टिंग करके काफी सुर्खियों बटरो थी। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो (Funny Video) काफी वायरल हुआ था। हालांकि, पाकिस्तानी पत्रकार के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिन्होंने लोगों को खूब मनोरंजन किया। वहीं, अब एक और पाकिस्तानी रिपोर्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद भी आप जमकर ठहाके लगाएंगे। क्योंकि, इन्होंने भी लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक लड़के को जोरदार थप्पड़ जड़ दिए। इस वीडियो को देखकर एक बार फिर आपको चांद नवाब याद आ जाएंगे और बार-बार वीडियो को देखने का मन करेगा।

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं रिपोर्टर साहब किसी कार्यक्रम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके बगल में एक लड़का भी खड़ा है। तभी एक छोटा सा लड़का आता है और कैमरे में झांकने लगता है। पहले तो रिपोर्टर साहब कुछ नहीं कहते हैं। लेकिन, लड़का दोबारा आकर कैमरे में झांकने लगता है। जिसके बाद रिपोर्टर साहब गुस्से में आ जाते हैं और जोरदार एक थप्पड़ जड़ देते हैं। जिस अंदाज में रिपोर्टर साहब थप्पड़ जड़ते हैं, उसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और रिपोर्टर चांद नवाब की याद भी आ जाएगी। वहीं, लड़का थप्पड़ खाकर वहां से रवाना हो जाता है।

End of Feed